तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर यासीन भटकल
नई दिल्ली/पटना।
देश में कई बम ब्लास्ट करने वाला आतंकी यासीन भटकल को मोतिहारी के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। यहां से भटकल को 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया। भटकल के साथ असदुल्ला अख्तर को भी कोर्ट में पेश किया गया।
शुक्रवार को उसे विशेष विमान से दिल्ली लाया जाएगा। 2011 में हुए पुणे जर्मन बेकरी और मुंबई आतंकी धमाके, 2013 में बंगलुरू और हैदराबाद में हुए विस्फोट में यासीन की मुख्य भूमिका रही है। केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार रात को उसे बिहार-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें