बारां में बाढ़, झालावाड़ में बस बही
बारां/कोटा/जयपुर।
झालावाड़ में बस बही, 8 बचाए
झालावाड़ जिले में सुनेल के समीप कनवाड़ी गांव में स्थित पुलिया पर निजी बस बह गई, जिसमें सवार आठ जनों को ग्रामीणों ने बचाया। कोटा में 30.6 मिमी बारिश हुई। बूंदी में रिमझिम बारिश चलती रही। मेज नदी में उफान आने से तीन दिन से एक दर्जन गांवों के मार्ग बंद हैं।
नाले में 400 फंसे
रावतभाटा के काला खेत में पिकनिक मनाने गए कोटा के 400 से अधिक लोग पाड़ाझर नाले में तेज बहाव आने से दूसरी पार फंस गए। इनमें अधिकांश महिलाएं व बच्चे हैं। देर रात तक निकालने के प्रयास जारी थे।
राजधानी में रिमझिम
राजधानी में दिन में बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं। लोग उमस से बेहाल रहे। बाद में रात 11 बजे बादलों ने राहत बरसाई और शहर में रिमझिम शुरू हो गई। देर रात तक बारिश जारी थी।
अघिकारियों को दुर्घटना संभावित स्थलों पर भेजा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन के पैकेट्स पहुंचाए जा रहे हैं। कोई जनहानि नहीं हुई है।
सुमतिलाल वोहरा, बारां कलक्टर
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें