बहन से रेप कर किया दोस्तों के हवाले
जयपुर।
राजधानी के आमेर थाना इलाके में एक युवक ने अपनी मौसेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर उसे दोस्तो के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और अब उसके दो दोस्तों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक किशोरी से दुराचार के बाद उसे वहीं छोड़ फरार हो गया। यहां उसे अकेला देख दोस्तों ने भी दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन शोर मचाने पर युवक घबरा गए और उसे आमरे थाने के पास छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसके दोस्तों को तलाश कर रही है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें