2 जून को भाजपा का जेल भरो आंदोलन
जयपुर।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने गुरूवार को बताया कि कटारिया को आरोपी बनाए जाने पर 18 मई को राजस्थान बंद की सफलता के बाद दो जून को भाजपा कार्यकर्ता जिला स्तर पर जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी देगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केन्द्रीय जांच ब्यूरो का दुरूपयोग कर पहले पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड को दारिया प्रकरण में आरोपी बनाया तथा इसके बाद कटारिया को फंसा रही है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें