हेमराज है लिपिक भर्ती घोटाले का सूत्रधार
जयपुर।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोर्ट लिपिक भर्ती घोटाले के मामले में फरार आरोपी वकील भगवान सिंह चौहान की तलाश में लगातार दबिश दे रहा है। ब्यूरो छापे के दौरान विभिन्न ठिकानों से बरामद दस्तावेजों की छानबीन कर अन्य आरोपियों के खिलाफ सबूत भी जुटा रही है।
मोबाइल से खुली पोल
ब्यूरो के सूत्रों ने बतया कि हेमराज के मोबाइल फोन को सेंसर में लेने के साथ ही प्रत्येक गतिविघि की वीडियो रिकॉर्डिग भी करवाई गई। हेमराज दूसरे आरोपी कोर्टकर्मी राजेश शर्मा के साथ भी लगातार संपर्क में रहा।
सत्रह से हुई वसूली
ब्यूरो के अनुसार अभी तक की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने करीब सत्रह अभ्यर्थियों से तीन से पांच लाख रूपए वसूले थे। इसके बाद हेमराज, राजेश व उसका छोटा भाई वकील चौहान के घर जुटे, जहां बाकी धन का बंटवारा किया गया।
सूत्रों के अनुसार गत मंगलवार को हेमराज सिविल लाइंस में एक बंगले से निकलने के बाद अपने साथी वकील चौहान के घर गया, जहां राजेश और उसका भाई भी थे। चौहान के घर से निकलते ही ब्यूरो की टीम ने सबसे पहले हेमराज को दबोचा। बाद में राजेश और उसके भाई को गिरफ्तार किया। चौहान की तलाश जारी है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें