बुधवार-गुरुवार के कार्यक्रम में संशोधन
17-18 को होने वाले शिविर अब 20-21 को होंगे
जैसलमेर, 16 अप्रेल/पेंशन महाभियान शिविरों के अन्तर्गत 17 अप्रेल बुधवार और 18 अप्रेल गुरुवार को होने वाले शिविरों का आयोजन अब क्रमशः 20 व 21 अप्रेल को होगा।
जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 17 अप्रेल को जैसलमेर शहर में वार्ड संख्या 1 व 30 तथा पोकरण शहर में वार्ड संख्या 1, 7 एवं 8 में होने वाला शिविर अब 20 अप्रेल को होगा। इसी प्रकार 18 अप्रेल को जैसलमेर शहर में वार्ड संख्या 2 तथा पोकरण शहर में वार्ड संख्या 6 में होने वाले शिविर अब 21 अप्रेल को आयोजित होंगे। इसके अलावा शेष कार्यक्रम यथावत रहेंगे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें