जैसलमेर सीएमएचओ से 3.30 लाख जब्त
जैसलमेर।
ब्यूरो के उप महानिरीक्षक संजीब कुमार नार्जारी के अनुसार जैसलमेर सीएमएचओ डॉ. आनंद गोपाल पुरोहित द्वारा विभिन्न सामान की खरीद के एवज में कमीशन तथा रिश्वत की भारी राशि लेकर कार से जोधपुर रवाना होने की शिकायत मिली। ब्यूरो कार्यालय में सीएमचओ व उनकी पत्नी से पूछताछ की जा रही है।
राशि के संबंध में पूछताछ के दौरान सीमएचओ ने ब्यूरो को बताया कि उन्होंने अपने मातहत यूडीसी को 1.67 लाख रूपए उधार दिए थे जिन्हें वह वापस लेकर आया है। जबकि 48 हजार रूपए साथी चिकित्सक से उधार लाने की जानकारी दी। वहीं, शेष राशि के बारे में वह कोई जवाब नहीं दे पाए।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें