महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को
जैसलमेर, 19 फरवरी/
अतिरिक्त कलक्टर परशुराम धानका ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जैसलमेर, अतिरिक्त पुलीक्ष अधीक्षक जैसलमेर, सीआईडी (बी आई) जैसलमेर, मुख्यकार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जैसलमेर, अतिरिक्त जिला कलक्टर जैसलमेर, उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर, तहसीलदार जैसलमेर, आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर, अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग/ पीएचईडी जो.वि.वि.नि.लि. जैसलमेर, सीएमएचओ व प्रमुख चिकित्सा अधिकारी श्री जवाहिर चिकित्सालय जैसलमेर, स्टेशन मास्टर रेल्वे स्टेशन जैसलमेर, विकास अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर, अभियन्ता जिला दूरसंचार (बीएसएनएल) जैसलमेर, प्रबन्धक सर्किट हाउस जैसलमेर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निकनेट जैसलमेर प्रभारी अधिकारी न्यायिक अनुभाग के साथ ही सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी जैसलमेर को राष्ट्रपति विजिट के संबंध में अबतक की गई प्रगति सहित संबंधित विभागाधिकारियों को इस महत्वपूर्ण बैठक मे नियत समय पर विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर धानका ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस बैठक में आवश्यक रूप से भाग लेवे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें