कैश सब्सिडी स्कीम पर सरकार से मांगा जवाब
नई दिल्ली।
कैश सब्सिडी स्कीम की टाइमिंग को लेकर चुनाव आयोग सरकार से नाराज है। चुनाव आयोग ने कैबिनेट सचिव अजित सेठ से सोमवार शाम तक जवाब मांगा है। सूत्रों के मुताबिक सरकार आयोग को बता सकती है कि इस स्कीम का एलान बजट के दौरान ही किया गया था और इस मुद्दे पर सरकार की तैयारी क्या है,इसकी जानकारी 28 सितंबर को ही पीएमओ ने दी थी।
सरकार ने कैश सब्सिडी योजना को गेम चेंजर बताते हुए आपका पैसा आपके हाथ का नारा दिया है। शुरूआत में देश के 51 जिलों को इसमें शामिल किया गया है। इनमें गुजरात के भी चार जिले मेहसाणा,वलसाड,भावनगर और आणंद शामिल हैं। भाजपा का कहना है कि सरकार इस योजना को लागू करके गुजरात चुनाव में बढ़त हासिल करने की कोशिश कर रही है वहीं कांग्रेस इन आरोप को सिरे से खारिज कर चुकी है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें