सीमा सुरक्षा बल का बाड़मेर में पहली बार हुआ दीक्षांत समारोह
बाड़मेर
सीमा पर देश की रक्षा में बलिदान होना और तिरंगे में लिपटकर घर आना , ये सोच कर ही भारत के युवाओं केबाजू फाडक उठते हैं और आँखों में देश के तिरंगे की तीन रंगी छवि उभर जाती हैं , इसी भावना और कुछ करगुजरने की तमन्ना के साथ सीमा सुरक्षा बल में 344 जवानो ने कड़ी ट्रेनिंग करने के बाद शुक्रवार सुबह शपथ लीकि नभ ,जल और थल जहां भी देश की सीमा हैं वो वहां जाकर देश की रक्षा करने को तैयार हैं ! पेश हैं एक खासरिपोर्ट
इसके लिए ख़ास तौर पर सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक ऐ,के सिन्हा यहाँ पहुंचे और इन जवानो कीहौसलाफजाई की उन्होंने जवानो की सिपाही के तौर पर पहली परेड की सलामी ली और उनको सेना में शामिलहोने पर बधाई दी ! इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय के डीआईजी माधो सिंह चौहान ,डीआईजी आर.एस मेहरवाल समेत बीएसएफ़ के कई अधिकारी शामिल हुए वही बाड़मेर के जिला पुलिस अधीक्षकराहुल बढ़ात भी इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने !
सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक ऐ,के सिन्हा ने इस मौके पर परेड की सलामी ली , कई जवानो जिन्होंने अपनेकर्तव्य का बखूबी निर्वहन किया उन्हें सम्मानित किया तथा जवानो के नाम सम्बोधन में उन्हें इस महान सेना मेंशामिल होने पर बधाई भी दी !
जवानो ने जैसे ही शपथ ली वहां मौजूद हजारों जवानो और जवानों के परिवार जनों ने तालियाँ बजा कर तथा भारतमाता की जय के उदघोष के साथ उनका स्वागत किया ! इस अवसर पर जवानो को भारतीय ध्वज पर हाथ रखवाकर शपथ दिलाई गई कि देश कि रक्षा के लिए वो किसी भी हद तक जाने को हर वक़्त तैयार रहेंगे चाहे उसके लिएउन्हें अपने प्राणों को ही क्यों न न्योछावर करना पड़े ! वहीँ जवानो से जब पुछा गया कि उन्होंने सीमा सुरक्षा बल कोही क्यों चुना तो उनका कहना था कि देश कि रक्षा और रक्षा के लिए मर मिटने का इससे अच्छा जरिया कहीं नहीं हैंइसलिए उन्होंने सीमा सुरक्षा बल में शामिल होकर देश सेवा करना सोचा हैं !
इस मौके पर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी देते हुए जवानो ने अंत में सीमा सुरक्षा बल गीत सामूहिक रूप से गाकरसभी को भावविभोर कर कर दिया जवानो को शपथग्रहण करता हुआ देखने के लिए उनके परिजन भी देश के कईराज्यों से यहाँ पहुंचे और शपथ ग्रहण करने के बाद उन्हें गले लगाकर देश की सेवा के लिए देश को समर्पित करदिया !
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें