'इंडिया में मंदिरों से ज्यादा टॉयलेट अहम'
नई दिल्ली।
भारत में मंदिरों से ज्यादा टॉयलेट महत्वपूर्ण है, यह कहना है कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश का। 'भारत निर्मल यात्रा' के इनोग्रेशन के मौके पर शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री ने स्वच्छता के बारे में बात करते हुए ऎसा कहा।
2000 किमीं तक की यात्रा
उल्लेखनीय है कि निर्मल भारत यात्रा देशभर में 2000 किलोमीटर की यात्रा करेगी। जिसके तहत यह यात्रा महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, राजस्थान और बिहार होकर गुजरेगी जहां से महात्मा गांधी ने अपने स्वतंत्रता आंदोलन की शुरूआत की थी। साथ ही स्वच्छता से संबघित समस्याओं से निपटने की कोशिश करेंगी।
इस मौके पर जयराम रमेश ने कहा कि हमे हर गांव को रालेगण सिद्दी व हावरे बाजार बनाने की जरूरत है। मालूम हो कि केन्द्रीय मंत्री ने शुक्रवार को यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर व बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन मौजूद थे। साथ ही यात्रा के जरिए स्वच्छ भारत की कामना की।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें