कांग्रेस-अरविंद ने रची बदनाम करने की साजिश: गडकरी
नई दिल्ली।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अरविंद केजरीवाल के खुलासे पर कहा है कि केजरीवाल द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। गडकरी ने कहा कि वो अपने क्षेत्र में किसानों की जिंदगी बचा रहे हैं। वो सोसल इंटरप्राइेज के रूप में काम कर रहे हैं। और जिस जमीन की बात केजरीवाल कर रहे हैं। वो जमीन लीज पर मिली है।
गडकरी के मुताबिक वो किसानों के लाभ के लिए सोसल इंटरप्राइज की तरह काम कर रहे हैं।जितने भी आरोप उनपर लगाए गए हैं वो गलत हैं। सभी किसानों को जमीन के बदले पैसे दे दिए गए हैं। किसानों ने जमीन के बदले पैसे लिए हैं। अरविंद के आरोपों पर गडकरी ने अपनी सफाई में कहा कि केजरीवाल ने जिस किसान का नाम लिया है उसने भी पैसे लिए हैं। जो जमीन मुझे मिली है कानूनी तौर से उसमें कोई गड़बड़ी नहीं है।
गडकरी ने कहा कि ये बीजेपी को बदनाम करने का ये षड़यंत्र है। अरविंद के इस कदम से कांग्रेस पार्टी को मदद मिलेगी। कांग्रेस का भ्रष्टाचार सामने आ रहा है और ऐसे में वो बीजेपी को बदनाम कर कांग्रेस को मदद करना चाहते हैं। डैम से पानी मिलने के आरोपों पर गडकरी ने कहा कि उनकी कंपनी किसानों को मिलने वाले पानी का सिर्फ एक फीसदी पानी का इस्तेमाल करती है।गडकरी ने कहा कि उनकी ही पार्टी ने ही सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार के मामले को उजागर किया है। मुझे बदनाम करने की कांग्रेस पार्टी और अरविंद केजरीवाल की साजिश है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें