मलाला पर हमला आंख खोलने वाली घटनाः खार पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने मानवाधिकार कार्यकर्ता किशोरी मलाला यूसुफ जई पर तालिबान द्वारा किये गये हमले को आंख खोलने वाली घटना करार देते हुए कहा है कि उनके देश के लिये यह एक आंख खोलने वाली घटना है।
खार ने कहा कि पाकिस्तान में आज मलाला ने जो कर दिखाया है ऐसा कई सैन्य कार्रवाइयों से भी नहीं किया जा सका। उन्होंने इसे एक ज्वलंत सवाल के रूप में पेश किया है। उन्होंने इसे इस तरह रखा है कि आप उस भविष्य के साथ हैं जिसका वह प्रतिनिधित्व करती हैं अथवा उस भविष्य के साथ जो वे थोपने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आप जो देख रहे हैं वह यह कि कुछ गिने-चुने तत्व इसे जायज ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे लिहाज से यहां खतरनाक संकेत यह है कि ये लोग उस पर हमला करने के बाद महसूस करते हैं कि उनके पास इस तरह की कार्रवाई के लिये सही तर्क हैं। इसे सभी पाकिस्तानियों ने ठुकरा दिया है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें