पदोन्नतियां अभी अंतिम नहीं:हाईकोर्ट
जयपुर।
हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पदोन्नती में आरक्षण पर सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि पदोन्नतियां अभी अंतिम नहीं होंगी। इनपर हाईकोर्ट में लम्बित मामले का निर्णय लागू होगा।
सरकारी आदेश गैर कानूनी
सुप्रीम कोर्ट ने सामान्य वर्ग को पुन:अर्जित वरिष्ठता देने से मना नहीं किया। और भटनागर कमेटी ने भी ऎसा ही किया उसने भी मना नहीं किया। ऎसे में 12 और 18 सितम्बर को सरकार की ओर से जारी आदेश गैर कानूनी हैं। इसके अलावा भटनागर कमेटी ने केवल 17 सेवाओं का अध्ययन किया इसलिए उसके आधार पर जारी अघिसूचना केवल 17 सेवाओं पर ही लागू हो सकती है। और भटनागर कमेटी ने जिन 17 सेवओं का अध्ययन किया उनमें भी उच्चतम पदों पर आरक्षित वर्ग का प्रतिनिघित्व ज्यादा था। इसलिए पदोन्नति के लिए जारी आदेशों को लागू करना गलत है।
25 अक्टूबर तक सुनवाई टाली
कोर्ट ने इसपर मुख्य सचिव,प्रमुख कार्मिक सचिव,प्रमुख राजस्व सचिव और प्रमुख जल संसाधन विभाग से जवाब मांगा है। और 25 अक्टूबर तक सुनवाई टाल दी है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें