मलेरिया रोकथाम के लिए प्रभावी उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश
जैसलमेर
जिला कलक्टर शुचि त्यागी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकरी को निर्देश दिये की वे जिले में मलेरिया रोकथाम के लिए प्राथमिक उपचार की पुख्ता व्यवस्था करदे। उन्होंने बुखार के रोगियों की स्लाईड जांच करने के साथ ही रिपोर्ट आने पर उसे तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए।
जिला कलक्टर त्यागी ने यह निर्देश पेयजल विद्युत, मौसमी बीमारियों की समसामयिक समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर परशुराम धानका के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। जिला कलक्टर ने शहरी क्षेत्राों में भी मच्छरों की रोकथाम के लिए नगर निकाय के सहयोग से किटनाशक स्प्रे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण अंचलों में किए जा रहे स्प्रे कार्यक्रम की जानकारी ली एवं निर्देश दिए की हर घर में किटनाशक का हो स्प्रे।
जिला कलक्टर ने परिवार कल्याण की चर्चा करते हुए निर्देश दिए की सभी विभाग उन्हे आबंटित लक्ष्यों के अनुरूप नंसबन्दी के केसेज कराए एवं इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही बरते। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि इस सेवा का उपयोग गर्भवती महिलाए कर सके।
उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये की सम क्षेत्रा में जो नलकूप खराब पडे है उन्हे शीघ्र चालू करे। इसके साथ ही जिले में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखनें पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की सोरो की ाणी एवं जानरा नलकूप की डिमाण्ड राशि जमा हो चुकी है उन्हे शीघ्र ही विद्युत कनेक्शन से जोडे।
जिला कलक्टर ने आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियन्ता को निर्देश दिए की वे मोहनग से जैसलमेर में नहरी क्षेत्रा के लिए पेयजल योजना का कार्य तीव्र गति से पूरा करे एवं ऐसी व्यवस्था करे की बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर लगाते ही दोतीन दिवस में जैसलमेर में पीने का पानी पहुच जाए।
उन्होंने उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास को निर्देश दिए की अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रा में राज्य सरकार द्वारा आंगनवाडी कार्यकर्ता के चयन में शैक्षणिक रियायत दी है उसके अनुरूप ग्राम सभाओं के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कर कार्यकर्ता का चयन करावे ताकि उस क्षेत्रा में आंगनवाडी सेवा केन्द्रों का संचालन प्रारम्भ हो सके।
अतिरिक्त जिला कलक्टर धानका ने बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कहा कि वे स्वास्थ्य केन्द्रों में जननी एक्सप्रेस के संबंध में वाल पेन्टिग पर पूरी जानकारी लिखवा दे। उन्होंने जैसलमेर शहरी क्षेत्रा में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृ बनाने पर जोर दिया। बैठक में अधिकारियों ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।
बीसूका में मासिक कार्ययोजना निर्धारित कर लक्ष्यों की पूर्ति करे जिला कलक्टर
जैसलमेर,
जिला कलक्टर शुचि त्यागी ने बीसूका कार्यक्रम की चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए की वे मासिक कार्ययोजना बनाकर बीस सूत्राी कार्यक्रम में लक्ष्यों की पूर्ति समय पर करे। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी की वे इस कार्यक्रम के माध्यम से पात्रा व्यक्तियों को लाभान्वित करने में किसी प्रकार की कमी नहीं रखे।
जिला कलक्टर त्यागी ने यह निर्देश बीसूका की समीक्षा बैठक में दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर परशुराम धानका, बीसूका प्रभारी फकीर चन्द के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिला कलक्टर ने बीसूका कार्यक्रम की सूत्रावार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछडा वर्ग कल्याण सहायता सूत्रा में शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित कर पात्रा लोगो को लाभान्वित करे। उन्होंने विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इन्द्रा आवासों का निर्माण समय पर करवाकर लोगो को आवास की सुविधा उपलब्ध कराए। जिला कलक्टर त्यागी ने स्वयं सहायता समूह को समय पर ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने टीकाकरण कार्य को प्रभावी ंग से करने के साथ ही समय पर बच्चो का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन्हें आंबटित लक्ष्य को उच्च अधिकारियों से कम कराए ताकि इस सूत्रा में ए श्रेणी अर्जित करने में परेशानी नही आए। उन्होंने कार्यक्रम से जुडे सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की वे कार्य की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दे एवं जिन परिवारों के परिसम्पतियां निर्मित की है उनका सत्यापन भी करे। बीसूका प्रभारी फकीर चन्द ने बैठक में सूत्रावार माह सितम्बर की प्रगति की जानकारी दी।
सीमा सुरक्षा बल द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी वाहनों पर नि:शुल्क रिफलेक्टर लगाए जायेगे
जैसलमेर विधायक भाटी करेगे गुरूवार को रिफलेक्टर अभियान का शुभारम्भ
जैसलमेर, 17 अक्टूम्बर/डॉ0 बी0आर0मेघवाल,उप महानिरीक्षक, क्षैत्राीय मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, जैसलमेर (उत्तर) के दिशा निर्देर्शो में जैसलमेर जिले में वाहनों की ब़ती हुई दुर्घटनाओं को मध्य नजर रखते हुए सरकारी एवं गैर सरकारी वाहनों पर नि:शुल्क परावर्ती दूरदर्शक (रिफलेक्टर) लगाने का कार्य किया जायेगा। रिफलेक्टर लगाने के लिए कैम्प का शुभारंभ गुरूवार, 18 अक्टूम्बर को प्रातः 9 बजे गडीसर चौराहा पर जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी करेगे।
उपसमादेष्टा प्रवीण कुमार ने बताया कि रिफलेक्टर लगाने का खर्चा तनोट माता ट्रस्ट (सीसुबल) जैसलमेर द्वारा वहन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि गुरूवार से जिला प्रशासन, एन0सी0सी/स्काउट/गाईड के सहयोग से सीमा सुरक्षा बल द्वारा कैम्प आयोजित किए जायेगे। इसमें प्रत्येक माह के गुरूवार को प्रातः 9 से 12 बजे तक गड़ीसर चौराहा, (जैसलमेर), रामग़, सम, पोकरण, नाचना एवं मोहनग़ में कैम्प का आयोजन कर वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए जायेगे।
उन्होंने बताया कि रिफलेक्टर लगाने के लिए जैसलमेर शहरी क्षेत्राीय मुख्,यालय सीमा सुरक्षा बल जैसलमेर उत्तर, सम में वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने के लिए 54 वीं बटालियन, रामग में 79 वी बटालियन, पोकरण, नाचना व मोहनग में वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने के लिए 195 वी बटालियन सीमा सुरक्षा बल को जिम्मेदारी सौपी गई है।
वाहन धारक अपने वाहनों में अविलम्ब स्पीड गवर्नर लगवा लें
जैसलमेर, 17 अक्टूम्बर
राज्य सरकार ने सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बस/ट्रक में स्पीड गवर्नर लगाना अनिवार्य कर दिया है। जिला परिवहन अधिकारी अनिल पण्ड्या ने राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में जिले के समस्त बस एवं ट्रक स्वामियों से आग्रह किया है कि वे अपने वाहनों में अविलम्ब स्पीड गवर्नर लगावे ले।
जिला परिवहन अधिकारी पण्ड्या ने इन वाहन स्वामियों को बताया है कि जिला परिवहन कार्यालय में वाहनों से संबंधित किसी भी कार्य को करवाने यथा वाहन फिटनेस, कर चुकता प्रमाण पत्रा, परमिट आदि के लिए आवेदन करने पर वाहन में स्पीड गवर्नर लगवाना आवश्यक है।
जैसलमेर जिले को मिल रहा है 13 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवा का लाभ
104 टोल फ्री नम्बर डाईल कर एंम्बुलेंस सेवा का करे उपयोग
जैसलमेर , 2 अक्टूबर । मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत ने सामाजिक सरोकार के रूप में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षैत्रा में मातृत्व सुरक्षा के रूप में जननी एक्सप्रेस एबंलैस प्रदान कर एक नई सौगात दी हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ आनन्द गोपाल पुरोहित ने बताया कि सुरक्षित प्रसव के लिए बेस एम्बुलेंस के उपयोग के लिए गर्भवती महिला या उनके परिजनो द्वारा 104 टोल फ्री नम्बर पर कॉल करना होगा एवं कॉल होते ही एम्बुलेंस ड्राईवर उस गर्भवती महिला के धर तक तत्काल पहॅुच जायेगा। इस 104 टोल फ्री नम्बर कॉल सेंटर का संचालन स्वास्थ्य भवन जयपुर से किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुरोहित ने बताया कि जिले में मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर कम करने तथा सुरक्षित मातृत्व एवं नवजात शिशु के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण , दूरस्थ एवं दुर्गम क्षैत्रो की प्रसुताओं को सुरक्षित प्रसव के लिए नजदीकी चिकित्सा संस्थान तक पहुॅचाने के लिए ॔॔ जननी एक्सप्रेस योजना ॔॔ बेस एम्बुलेंस द्वारा नि:शुल्क रैफरल ट्रांसपोर्ट सुविधा प्रदान की जा रही है।
उन्होंने एंम्बुलेंस के वाहन चालको के बारे में जानकारी लेते देते हुए बताया कि झिनझिनयाली जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस 104 पर बलवंत राम व उम्मेद सिंह वाहन चालक है। जिनके एयरटेल सीयूजी मोबाइल नम्बर 9829026704 है। इसी प्रकार पूनमनगर एम्बुलेंस पर वाहन चालक दुर्ग सिंह एंव गुमान सिंह है। जिनके मोबाईल नम्बर 9829026349 है, खुहडी में वाहन चालक जीवन राम एवं प्रेम सिंह है जिसके दूरभाष नम्बर 9829023163 है। इसी प्रकार जालोडा एम्बुलेंस पर मलुक खां एवं रावतराम वाहन चालक है जिनके मोबाईल नम्बर 9829023149 है। चिन्नू एम्बुलेंस पर जमालदीन एवं ओमप्रकाश वाहन चालक है। जिनके दूरभाष नम्बर 9829023053 है ।
इसी प्रकार देवा जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस पर गुमानाराम एवं जेठाराम वाहन चालक है जिनके मोबाईल नम्बर 9829023034 है। नोख एम्बुलेंस पर मग सिंह एवं भोम सिंह वाहन चालक है जिनके मोबाईल नम्बर 9829020664 है। फलसूण्ड एम्बुलेंस पर बाबू सिंह व उगम सिंह वाहन चालक है। जिनके दूरभाष नम्बर 9829020662 है। देवीकोट एम्बुलेंस पर खुशाल सिंह एवं हमीर सिंह वाहन चालक है जिनके दूरभाष नम्बर 9829020153 है।
इसी प्रकार सांगड जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस पर मलदान एवं तेजाराम वाहन चालक है जिनके दूरभाष नम्बर 9829027769 है। रामदेवरा एम्बुलेंस पर मनीष कुमार एवं विक्रम सिंह वाहन चालक है जिनके मोबाईल नम्बर 9829027653 है। लौहारकी एम्बुलेंस पर जालम सिंह एवं गिरधारी सिंह वाहन चालक है जिनके मोबाईल नम्बर 9829027442 है। लाठी जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस पर मगाराम एवं प्रेमाराम वाहन चालक है जिनके दूरभाष नम्बर 9829027353 है। इसी प्रकार जिला मुख्यालय पर एम्बुलेंस के वाहन चालक के मोबाईल नम्बर 9829027364 है।
गुरूवार व शुक्रवार को तीन स्थानों पर लगगे नसबंन्दी शिविर
जैसलमेर, 17 अक्टूम्बर/ जिले में परिवार कल्याण के लक्ष्यों को अर्जित करने के लिए जारी किए गए शिविर कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार, 18 अक्टूम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहनग एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जालोडा में नसबंदी शिविर रखा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनन्द गोपाल पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार, 19 अक्टूम्बर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुहडी में परिवार कल्याण नसबंदी शिविर लगेगा।
राजस्व एवं उपनिवेशन अधिकारियों की बैठक स्थगित
जैसलमेर, 17 अक्टूम्बर/ जिला कलक्टर शुचि त्यागी की अध्यक्षता में गुरूवार, 18 अक्टूम्बर को रखी गई राजस्व एवं उपनिवेशन अधिकारियों की बैठक प्रशासनिक कारणो से स्थगित कर दी गई है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर परशुराम धानका ने बताया कि आगामी बैठक के लिए अलग से सूचना जारी कर दी जायेगी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें