जयपुर में भाजपा का धरना-गिरफ्तारी शुरू
जयपुर।
जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी ने मानसरोवर में अपनी गिरफ्तारी दी है। पुलिस उन्हें गिरफ्तारी के बाद सांगानेर थाने लेकर जा रही है।
यहां भी धरना,प्रदर्शन और गिरफ्तारियां
एफडीआई व डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ शहर भाजपा की ओर से सुबह 11 से शुरू हुए इस गिरफ्तारी अभियान में मालवीय नगर,विद्याधर नगर,सिविल लाइन्स,हवामहल,सांगानेर,आमेर,झोटवाड़ा व बगरू मण्डल में धरने-प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता गिरफ्तारी दे रहे हैं।
15 दिन तक काली पट्टी बांधेंगे व्यापारी
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से एफडीआई के विरोध में सोमवार को सांगानेरी गेट स्थित बापू बाजार से आन्दोलन की शुरूआत की गई। प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश पारीक ने बताया कि आन्दोलन के तहत प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पन्द्रह दिन तक व्यापारियों के काली पट्टी बांधेंगे। राजस्थान व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता व महासचिव बनेचन्द जैन ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर निर्णय को वापस लेने की मांग की है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें