इस्तीफा देंगे तृणमूल कांग्रेस के मंत्री!
नई दिल्ली/कोलकाता।
डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और मल्टी ब्रांड रिटेल में विदेशी निवेश को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने अपना रूख कड़ा कर लिया है। तृणमूल कांग्रेस यूपीए सरकार में शामिल अपने मंत्रियों को वापस बुला सकती है। तृणमूल कांग्रेस सरकार को बाहर से समर्थन दे सकती है।
ममता को सौंप सकते हैं इस्तीफा
साथ आ सकते हैं ममता-मुलायम
एफडीआई के मसले पर तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह साथ आ सकते हैं। सपा सांसद किरणमय नंदा ने इसके संकेत दिए हैं। इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी ममता और मुलायम सिंह एक साथ आए थे। हालांकि बाद में मुलायम सिंह पलट गए थे और ममता को भी मजबूरी में प्रणब मुखर्जी का समर्थन करना पड़ा था।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें