शादी की बात से कैटरीना होती हैं असहज
नई दिल्लीअभिनेत्री कैटरीना कैफ पर्दे पर काफी बार दुल्हन बन चुकी हैं, लेकिन असल जीवन में शादी का जिक्र आने पर भी वह काफी असहज महसूस करती हैं।
जब कैटरीना से यह पूछा गया कि क्या वह असल जीवन में भी अभिनेता सलमान खान से यह सवाल करेंगी कि वह शादी क्यों नहीं करते, तो उन्होंने कहा कि मैं समझती हूं कि शादी के बारे में पूछना एक बहुत निजी प्रश्न है। अगर लोग लगातार यह प्रश्न पूछते हैं, तो स्थिति थोड़ी असहज हो जाती है।
दरअसल कैटरीना अपनी आने वाली फिल्म ‘एक था टाइगर’ के एक दृश्य में सलमान से यही सवाल करती हैं। 15 अगस्त को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म में सलमान एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें