बाड़मेर
देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों को रक्षाबंधन पर्व से पूर्व बुधवार को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा बाड़मेर की प्रमुख बहन बबीता एवं रंजना बहन ने राखी बांधी। बहनों ने सीमा चौकी, गडरा फार्वर्ड पर तैनात जवानों को तिलक लगाकर व मुंह मीठा करवा कर राखी बांधकर खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बबीता बहन ने कहा कि जवानों की बदौलत ही देशवासी चैन की नींद सो रहे हैं। इस मौके पर बीएसएफ के अधिकारी अमीलाल यादव ने कहा कि रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है, जो भाईचारे एवं हिंदू संस्कारों का पवित्र संदेश देता है। इस अवसर पर नगराजन, बहन रंजना, सुरेश जाटोल ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जेपी खान, बलवंत सिंह, राकेश, डालूराम सहित कई बीएसएफ के जवान मौजूद थे। इससे पूर्व बहन बबीता व रंजना बहन ने कलेक्टर डॉ.वीणा प्रधान को भी राखी बांध जिले के विकास की कामना की।
इसे कच्चा धागा नहीं समझना :
केसरिया ध्वज को बांधेंगे राखी :
न्यू कवास रोड स्थित संघ कार्यालय भवन 'तनाश्रय' में राजपूत समाज के स्वयं सेवक और गणमान्य नागरिक समारोह में शरीक होकर केसरिया ध्वज को राखी बांध रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगे। यह जानकारी क्षत्रिय युवक संघ के नगर प्रमुख दीपसिंह रणधा ने दी।
स्कूल में मनाया रक्षाबंधन का पर्व
रामसरत्न आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक रामसर का रक्षा बंधन का पर्व बुधवार को दीप मंत्र के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता बाबूसिंह भाटी ने कहा कि रक्षा बंधन भाई बहन के प्रेम का त्योहार है। उन्होंने कहा कि आज हमारी मातृभूमि असुरक्षित है जिसकी रक्षा का भार हमारे ही कंधों पर है। उन्होंने कहा राष्ट्र की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम में छात्राओं ने छात्रों को राखी बांध राष्ट्र धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कमलेश शर्मा, हिंदू सिंह, गुलाबा राम, तगाराम, अजयपाल सिंह व हनुमानराम उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें