चिदर्पिता फिर पहुंची चिन्मयानंद की शरण में
हरिद्वार।
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगा चर्चा में आई चिदर्पिता फिर उनकी शरण में आ गई हैं। चिदर्पिता फिलहाल हरिद्वार में हैं और उन्होंने वहां पर एक महीने तक विश्राम करने की बात कही है। वह स्वामी चिन्मयानंद के मूल आश्रम से दूर एक अलग स्थान पर अकेले रह रही हैं।
चिदर्पिता ने गौतम पर ठोका दहेज का मुकदमा
संन्यास त्यागकर बीपी गौतम से शादी करने वाली चिदर्पिता का वैवाहिक बंधन दस महीने में ही तार-तार हो गया। शुक्रवार को दोनों की लड़ाई सड़क पर पहुंची तो रात में ही चिदर्पिता ने पति और शहर को छोड़ने का फैसला कर लिया। उन्होंने पति के खिलाफ रुपये और जेवर हड़पने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच महिला थाने को सौंपी गई है। रिपोर्ट में चिदर्पिता ने गौतम पर लगातार पीटने और पांच लाख रुपये छीनने का आरोप लगाया है। गौतम ने भी स्वामी चिन्मयानंद, चिदर्पिता सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें