भारत में जूते साफ करने वाला अफसर बर्खास्त
इस्लामाबाद।
दोनों देशों में सौहार्द्र कायम करने के उद्देश्य से भारत में हिंदू व सिख धार्मिक स्थलों पर बरतन साफ करने व जूते पालिश करने वाले एक वरष्ठि विघि अघिकारी को पाकिस्तान सरकार ने बर्खास्त कर दिया है।
वहीं इस समय काठमांडू में मौजूद खुर्शीद ने अपना दौरा बीच में ही रद्द कर पाकिस्तान लौटने का निर्णय किया। उन्होंने एक अखबार को फोन पर बताया कि उन्हें पद से हटा दिया गया है। हालांकि उन्होंने उनकी बर्खास्तगी का अलग कारण बताया, मुझे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने तथा अवामी नेशनल पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी संपत्ति पर होटल दीवान ए खास बनाने का विरोध करने के लिए हटाया गया है।
कुछ साल पहले पेशावर में जोगन शाह गुरूद्वारे में तालिबानी आतंकवादियों द्वारा कुछ सिखों का अपहरण कर उनकी हत्या करने के बाद वहां सेवा अभियन शुरू करने पर खुर्शीद चर्चा में आए थे। मार्च में अपने भारत दौरे के दौरान खुर्शीद ने गुरूद्वारों व मस्जिदों में फर्श पर पोछे लगाए, बरतन धोए व जूते साफ किए थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें