जयपुर से प्लेन हाइजेक करने की साजिश!
जयपुर।
इंटेलिजेस ब्यूरो ने अपनी सावचेती में लश्कर- ए- तेयबा और सिमी के सदस्यों समेत सात संदिग्ध लोगों के नाम भी राजस्थान पुलिस की एजेंसियों को बताए हैं इनमें दो पायलट और अहमदाबाद के दो दंपत्तियों के नाम शामिल हैंं। इस खुफिया रिपोर्ट पर सिटी क्राइम ब्रांच, एटीएस और पुलिस ने संयुक्त रूप से संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
सांगानेर एयरपोर्ट के एक अघिकारी का कहना है कि विमान यात्रियों को छोड़ने या लेने आने वाले लोगों को सिर्फ पोर्च एरिया में रूकने की अनुमति दी गई है , रिसेप्शन तक जाने की नहीं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, जयपुर के निदेशक पॉल मनिक्कम का इस बारे में कहना है कि आईबी की ओर से इस तरह की विशेष्ा चेतावनी दी गई है कि यात्रियों के सिवाय किसी भी अन्य व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाए।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें