रक्षा बंधन के पर्व महिलाओं के लिए आज रात 12 बजे से रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा
जोधपुर
अकेले बस से आने पर आरोपियों को उसके अपहरण की साजिश को अंजाम देने में आसानी हो गई। अभियोजन पक्ष की ओर से बहस के बाद बचाव पक्ष की ओर से पैरवी शुरू होगी।
रक्षा बंधन के पर्व पर रोडवेज प्रशासन ने महिलाओं के लिए एसी एवं वोल्वो सहित सभी श्रेणी की बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की है। यह सुविधा नेशनल परमिट की गाडिय़ों को छोड़ कर अन्य सभी बसों में 24 घंटे के लिए मिलेगी। रोडवेज के सीएमडी मंजीत सिंह ने जोन महाप्रबंधकों एवं डिपो मैनेजरों को भेजे आदेश में कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार भी रक्षा बंधन के पर्व पर अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए रोडवेज की बस से यात्रा करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं से किराया नहीं लेने क निर्देश दिए हैं। इस कारण रोडवेज की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा के लिए सुचारु व्यवस्थाएं की जाए।
24 घंटे तक निशुल्क यात्रा :
रोडवेज प्रबंधन ने यह सुविधा 1 अगस्त की रात 12 बजे से 2 अगस्त की रात 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इन 24 घंटों में बहनें अपने भाई को राखी बांध कर रोडवेज की बस से लौट सकती हैं। रक्षा बंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा केवल राजस्थान की सीमा में ही सभी श्रेणी की बसों में मिलेगी। ऐसी इस निशुल्क यात्रा करने वाली महिला को कंडक्टर अथवा बुकिंग संचालक टिकट तो देंगे, लेकिन किराया नहीं लेंगे। वे इस टिकट पर महिला यात्री, निशुल्क यात्रा टिकट अंकित करेंगे। रोडवेज प्रबंधन के अनुसार इन 24 घंटे के बाद अगर महिलाएं लौटती हैं तो उन्हें निर्धारित किराया देना होगा।
पर्याप्त बसें उपलब्ध होंगी
राज्य सरकार के निर्देश पर महिलाओं के लिए रक्षा बंधन के पर्व पर सभी अधिकृत रूट पर पर्याप्त बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। -संग्रामसिंह, डिपो मैनेजर जोधपुर
निर्धारित रूट की बस में ही छूट
रक्षा बंधन पर रोडवेज की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा का लाभ उसी रूट पर मिलेगा,जिस अधिकृत रूट पर निगम की बसों का संचालन हो रहा है। जिस रूट पर अधिकृत रूप से निगम बसों का संचालन नहीं है, उस रूट पर न तो बस जाएगी और न ही किसी प्रकार की छूट दी जाएगी। -महावीर प्रसाद दाधीच,महाप्रबंधक
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें