सामूहिक दुष्कर्म कर सबक सिखाना चाहते थे
उदयपुर।
कहां है पायल ?
पीडिता से अलग हुई ढाई वर्ष की बच्ची पायल की कोई खैर-खबर नहीं है। लोगों के अनुसार वह अपनी दादी के पास है, लेकिन पायल से मिलने के लिए जांच दल उसके घर गया तो वह नहीं मिली।
नौ जुलाई को जुटी थी पंचायत
आरोपियों ने 9 जुलाई को पहली पंचायत लगाकर पीडिता और उसके प्रेमी प्रकाश को बुलाया। पंचायत बुलाने वाले अभियुक्तों ने विवाहिता व उसके प्रेमी दोनों को अलग-अलग घेरा। इससे पहले कि वे पकड़ पाते प्रकाश उनके इरादे भांप कर भाग छूटा और सीधे पुलिस थाने चला गया।
प्रकाश को बचाने के लिए पुलिस ने उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। प्रकाश के भाग जाने के बाद विवाहिता भी वहां से चली गई। इससे पंचायत और गुस्सा हो गई और उसने पीडिता के साथ दुष्कर्म कर उसे सबक सिखाने की ठान ली। पंचायत ने दुबारा 27 जुलाई को उन्हें बुलाने की सहमति जताई, लेकिन इससे पहले 22 जुलाई को घटना हो गई।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें