सेशन कोर्ट में महिला का सिर फोड़ा
जयपुर।
हमले करने वाले का आरोप है कि रेखा नाम की महिला ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर 50 हजार रूपए ठग लिए। रेखा शनिवार को जब सेशन कोर्ट पहुंची तो वह भी पीछे पीछे वहां पहुंच गया। उसके हाथ में लोहे का सरिया था। उसने रेखा पर सरिए से दो वार किए। एक वार रेखा के सिर पर किया। इस वार से रेखा का सिर फूट गया।
उसे तुरंत एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। घटना के दौरान कोर्ट में मौजूद वकीलों और अन्य लोगों ने हमलावर को पकड़ा और उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद उसे कोर्ट में स्थित पुलिस चौकी ले गए। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें