यूपी में पूर्व विधायक की पोती से गैंगरेप
नई दिल्ली।
सूत्रों के अनुसार बसपा के पूर्व विधायक बलराम सैनी की 15 वर्षीय पोती के साथ तीन लड़कों ने गैंगरेप किया और उसकी विडियो क्लिप भी तैयार कर ली। रेप करने वालों ने पीडित लड़की को धमकी दी कि अगर वह किसी को घटना के बारे में बताएगी तो वे उसकी क्लिपिंग इंटरनेट पर डाल देंगे। मामले में पीडिता की एक फ्रेंड को आरोपी बताया जा रहा है।पीडिता सिविल लाइंस के एक कान्वेंट स्कूल के 9वीं क्लास में पढ़ती थी। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें