रात्रि चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं
जैसलमेर
जिला कलक्टर एम.पी. स्वामी ने बुधवार को सायं ग्राम पंचायत कुण्डा में आयोजित रात्रि चौपाल में लोगों की धैर्य के साथ समस्याएं सुनी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को उसका निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, शिक्षा, राजस्व, पंचायती राज विभाग से संबंधित समस्याओं के बारे में लोगो से जानकारी ली एवं अधिकारियों के रूबरू उनकी वस्तुस्थिति के बारे में पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
पानी की आपूर्ति सुचारू करें
जिला कलक्टर स्वामी ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण जनों की मांग के अनुरूप चौहानों की ाणी, सुजानसिंह की ाणी, रावतसिंह की ाणी में जी.एल.आर. में पानी आपूर्ति करने के निर्देश दिये। रात्रि चौपाल में ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष गागन खां मेहर ने पानी की सुचारू आपूर्ति के लिये ओवर हेड टैंक बनाने के संबंध में प्रार्थना पत्रा प्रस्तुत किया, इस संबंध में जिला कलक्टर ने अधिशाषी अभियन्ता जलदाय नरेश माथुर को आवश्यक जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
प्राथमिकता से दें विद्युत कनेक्शन
रात्रि चौपाल में पूर्व सरपंच गोरधनसिंह भाटी ने तालाब के आगोर में लगे ट्रांसफार्मर को अन्यत्रा स्थानान्तरित कराने, विद्युत लोड़ ब़ाने, सैकेण्डरी विद्यालय में क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर नया पोल लगाने की बात कही। इस संबंध में जिला कलक्टर ने सहायक अभियन्ता, विद्युत को निर्देश दिये कि वे तत्काल इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने किसानों की नलकूप, विद्युत कनेक्शन के मामले में भी जिन लोगों ने पांचछः माह पूर्व डिमाण्ड नोट जमा करवा दिये हैं उन्हें प्राथमिकता से विद्युत कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिये।
इन्होंने रखी ये समस्या
रात्रि चौपाल में एडवोकेट तेजसिंह भाटी ने कुण्डा के पास बसी भीलों की बस्ती में माडा योजना के तहत जी.एल.आर. का निर्माण कराने, नरेगा के तहत कुण्डा से भीलों की ाणी तक ग्रेवल सड़क निर्माण करने का आग्रह किया। इस संबंध में जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
भेड़, बकरियों का होगा उपचार
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने भेड, बकरियों में फैली बीमारी का उपचार करने का आग्रह किया तो जिला कलक्टर ने उपनिदेशक, पशुपालन डॉ. एस.के.सिंह को निेर्देश दिये कि वे कुण्डा, मेहरों की ाणी, कोहरा व नीम्बली में रविवार से एकएक दिन पशु चिकित्सक टीम भेजकर इन गांवों में पशुओं का उपचार करने के निर्देश दिये वहीं भेड़, बकरियों के टीके लगाने के भी निर्देश दिये।
मिनी बैंक करें शुरू
जिला कलक्टर ने कुण्डा में मिनी बैंक संचालन के लिये सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों शुद्घोधन उज्जवल को निर्देश दिये कि वे प्रबन्ध निदेशक से बातचीत कर शीघ्र ही मिनी बैंक संचालन की कार्यवाही करें।
इनके लिये रही लाभदायी रात्रि चौपाल
रात्रि चौपाल में बी.पी.एल. परिवार के बुजुर्ग हरिंसंह ने पेंशन देने के संबंध में प्रार्थना पत्रा प्रस्तुत किया तो जिला कलक्टर ने उसकी पूर्ण संवेदनशीलता के साथ बातचीत सुनकर विकास अधिकारी सम रामनिवास बाबल को निर्देश दिये कि वे शीघ्र ही हरिसिंह की वृद्घावस्था पेंशन फार्म भरवाकर उसकी स्वीकृति करावें वहीं उसे मुख्यमंत्राी ग्रामीण बी.पी.एल. आवास योजना में उसे आवास की स्वीकृती करें। इसके साथ ही उसके विकलांग पुत्रा दशरथ सिंह की भी विकलांग पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश दिये।
पुत्री की शादी के लिये मिलेगी सहायता
रात्रि चौपाल में मेहरों के बी.पी.एल. परिवार के बचाये खां ने प्रार्थना पत्रा प्रस्तुत किया कि उसकी पेंशन 45 माह से बंद हो गई है इसलिये पुनः पेंशन स्वीकृत की जावे। इस संबंध में जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि वे इसकी पेंशन की जांच कर पुनः प्रारम्भ कराने की कार्यवाही करें। बचाये खां ने उसकी पुत्राी की शादी के लिये सहायता राशि दिलाने की भी मांग की तो जिला कलक्टर ने सहायक निदेशक हिम्मतसिंह कविया को निर्देश दिये कि वे बी.पी.एल. परिवार की विधवा पुत्राी योजना में फार्म भरवाकर उसे रूपये दस हजार की सहायता राशि उपलब्ध करावें।
रोजगार आवेदन पत्रा उपलब्ध कराये
जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में ही वार्ड पंचों से उनके पास नरेगा के तहत रोजगार के लिये आवेदन पत्रा6 की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने असमर्थता जतायी। जिला कलक्टर ने इसे गंभीरता से लिया एवं विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि वे राज्य सरकार के निर्देशानुसार 10 स्थलों पर रोजगार के लिये आवेदन पत्रा6 उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दे ताकि लोग आसानी से आवेदन कर सकें।
आवास के साथ बनाये शौचालय
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे.एन.मथुरिया ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से मुख्यमंत्राी बी.पी.एल.आवास की किश्तों के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उन्हें प्रथम किश्त प्राप्त हो गई है एवं कई व्यक्तियों के खातों में द्वितीय किश्त भी जमा हो गई है। विकास अधिकारी बाबल ने बताया कि ग्राम पंचायत कुण्डा में कुल 125 आवास स्वीकृत हुए हैं एवं सभी कार्य प्रारम्भ हो गये हैं। उन्होंने बताया कि आवास के साथ शौचालय निर्माण के लिये मस्ट्रोल भी जारी हो गये हैं। मथुरिया ने लोगों को आवास के साथ शौचालय निर्माण करने पर जोर दिया।
विभागीय योजनाओं की दी जानकारी
रात्रि चौपाल में बालसिंह भाटी ने माध्यमिक विद्यालय में विषय अध्यापक लगाने के साथ ही अपना खेत अपना काम योजना में धोरे स्वीकृत कराने का आग्रह किया। रात्रि चौपाल में तहसीलदार फतेहग़ जब्बरसिंह चारण, विकास अधिकारी रामनिवास बाबल, सहायक निदेशक हिम्मतसिंह कविया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनन्द गोपाल पुरोहित ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी एवं उसका पूरापूरा लाभ उठाने का आग्रह किया।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का करें चयन
रात्रि चौपाल में मेहरों की ाणी एवं निम्बली में आंगनवाड़ी केन्द्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिये प्रस्ताव लेने की उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास श्रीमति कमला शर्मा ने बात कही एवं इसके बारे में शीघ्र ही चयन करने को कहा।
ये थे उपस्थित
रात्रि चौपाल में सहायक कलक्टर (प्रशिक्षु) नरेश बुनकर के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे एवं उन्होंने अपने विभाग की समस्याओं के बारे में की जाने वाली कार्यवाही से ग्रामीणों को अवगत कराया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें