22 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार
एजेंसी 
इस्लामाबाद. कराची तट से लगे पाकिस्तानी समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 22 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (एपीपी) द्वारा जारी रपट के अनुसार,पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने शनिवार को इन मछुआरों को गिरफ्तार किया। मछुआरों की चार नौकाएं भी जब्त कर ली गई हैं।भारतीय मछुआरों को आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top