अन्तर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर योग एवम् प्राणायाम का हुआ आयोजन 
बाड़मेर 
अन्तर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर शनिवार को सीमा सुरक्षा बल के सेक्टर मुख्यालय के परिसर में अंगदान के महत्व के बारे मे सीमा सुरक्षा बल के कार्मिको व उनके परिवार को जागरूक करने के लिये एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मै सीमा सुरक्षा बल की सभी वाहिनी एवम् सेक्टर मुख्यालय के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, अन्य कार्मिको के साथ उनके परिवारों ने कार्यक्रम की शुरुआत योग एवम् प्राणायाम के साथ की। तदुपरान्त शाम कपूर ,कमांडेंट, सेक्टर मुख्यालय बाड़मेर एवम् घनश्याम दास सी. एम. ओ. एस. जी. ने अपने भाषण के द्वारा अंगदान के महत्व व उसकी उपयोगिता के बारे मे प्रकाश डालते हुए सीमा सुरक्षा बल के कार्मिको को अंगदान के लिये प्रेरित किया और बहुत से कार्मिको ने स्वेच्छा से अंगदान का प्रण किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top