बाड़मेर।  नीम एक औषधीय पौधा : मानवेन्द्र सिंह 
बाड़मेर
सामाजिक सरोकार और नवाचार की प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स द्वारा मारवाड़ी महासभा के तत्वाधान में चलाये जा रहे नीम महोत्सव के प्रति दिन ब दिन जागरूकता बढाती जा रही हैं ,शुक्रवार को नीम अभियान से शिव विधायक कर्नल मानवेन्द्र सिंह जुड़े ,उन्होंने जय नारायण व्यास फॉर्मेसी कॉलेज जालीपा में आयोजित नीम महोत्सव में नीम लगाकर अभियान को गति दी ,मानवेन्द्र सिंह ने अपने हाथो से दो नीम के पौधे रोपित किये ,पुरे परिसर में नीम लगाने का मशवरा संचालक अनिल सुखानी को दे दिया ,फॉर्मेसी कॉलेज में आयोजित नीम महोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए मानवेन्द्र सिंह ने कहा की ग्रुप फॉर पीपुल्स ,मारवाड़ी महासभा को लखदाद हैं की उन्होंने रेगिस्तानी इलाके में नीम लगाने के लिए नीम महोत्सव का आगाज़ किया ,निसंदेह नीम एक औषधीय पौधा हैं जिसमे गुणों की खान मौजूद हैं ,रेगिस्तान में सर्वाधिक और आसानी से पनपने वाला नीम ही हैं ,उन्होंने कहा की ग्रुप के एक व्यक्ति एक नीम अभियान पुरे राजस्थान को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति लोगो को जागरूक कर नई इबादत लिख रहा हैं ,उन्होंने कहा की सकारात्मक सोच के साथ इस इलाके में बहुत बदलाव लाया जा सकता हैं ,उन्होंने कहा की नीम महोत्सव से जुड़ कर मुझे आत्मसंतुष्टि मिली ,इस हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया ,
समारोह को संबोधित करते हुए ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने ग्रुप के कार्यक्रमो की रूप रेखा पर चर्चा की तथा नीम महोत्सव के सफल क्रियान्विति की योजना पर चर्चा की ,कार्यक्रम म को संबोधित करते हुए एडवोकेट अमित बोहरा ने कहा की ग्रुप बाड़मेर जिले में हरीतिमा के लिए सतत प्रयास करेगा ,नीम महोत्सव लगातार चलेगा ,ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य संजय शर्मा ने कहा की नीम का अपना महत्व हैं लोगो की जागरूकता नीम के प्रति लगातार बढ़ रही हैं ,पर जिले में पौधे ही उपलब्ध नही ,वन विभाग को नीम के पौधे तैयार कर इस सहयोग करना चाहिए ,
कार्यक्रम में अनिल सुखानी ,दुर्जन सिंह गुडीसर ,रमेश सिंह इन्दा ,रमेश कड़वासरा ,डॉ हरपाल सिंह राव ,छोटू सिंह पंवार ,स्वरुप सिंह भाटी ,सेवाराम खत्री ,छगन सिंह चौहान ,हाकम सिंह भाटी ,सहित ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे ,

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top