कलक्टर ने नीम के पौधों की नियमित मोनिटरिंग सिस्टम में लागू करने के निर्देश 
बाड़मेर
सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर ने रविवार को नीम महोत्सव का आयोजन मारवाड़ी महासभा और वन मण्डल बाड़मेर के तत्वाधान में महिला बाल विकास विभाग में जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य ,महिला बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया।जिला कलेक्टर ने अपने हाथो से नीम का पौधा लगाकर कलेक्टर परिसर में नीम महोत्सव का आगाज़ किया।उप निदेशक सती चौधरी,कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार गोयल,ग्रुप फॉर पीपुल्स के संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी ,संजय शर्मा,दुर्जन सिंह गुडिसर,अमित बोहरा ने भी नीम के पोधे लगाए।।पोधो की लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। 
जिला कलेक्टर शर्मा ने कहा की ग्रुप का कॉन्सेप्ट बहुत अच्छा हैं।रेगिस्तानी इलाके में नीम का सर्वायल बहुत शानदार हैं।।नीम गुणों की खान हैं औसधिय और पर्यावरण दृष्टि से श्रेष्ट पौधा हैं।उन्होंने कहा की ग्रुप अधिक से अधिक आम जन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की गतिविधियां संचालित करे ,उन्होंने कहा एक साल में बारह हज़ार नीम के पौधे बड़ा लक्ष्य हैं ,ग्रुप की निष्ठां और लग्न इसे पूरा काने में सहायक सिद्ध होगी , उन्होंने कहा की ग्रुप पोधे लगाने के साथ साथ पुनः लगे पोधो की देखभाल करे। उन्होंने कहा टीम गठित कर मोनिटरिंग सिस्टम लागू करे बेहतर परिणाम आएंगे।।उन्होंने कहा प्रशासन और वन विभाग इस कार्य में पूर्ण सहयोग करेगा।।जिला कलेक्टर ने ग्रुप के एक व्यक्ति एक नीम अभियान की तारीफ करते हुए कहा की इससे आम जन में पेड़ो के प्रति जागरूकता आएगी।।
इस अवसर पर उप निदेशक सती चौधरी ने कहा की महिलाये भावनात्मक रूप से पेड़ो से जुडी हैं।पेड़ो के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के चलते महिलाये पेड़ो के प्रति ज्यादा जागरूक हैं। उन्होंने कहा की नीम महोत्सव एक अनूठा और भागीरथी प्रयास हैं हे,इस रेगिसतानी इलाके के लिए।।उन्होंने प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में नीम रोपित कराने का विश्वास दिलाया।।
ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा की ग्रुप नीम महोत्सव श्रंखला बध तरीके से सुरक्षित और चाहर दीवारी में नीम के पौधे लगाने में जुटा ,हैं उन्होंने कहा की ग्रुप लगाए गए पोधो की नियमित जांच करेगा जिससे उनके सरंक्षण के साझा प्रयास को सफलता मिले ,उन्होंने मारवाड़ी महासभा का आभार जताया जिनके कारन बाड़मेर जैसलमेर में नीम महोत्सव का शानदार आगाज़ हुआ ,ग्रुप के पास नीम महोत्सव ग्रामीण इलाको में कराने के लिए ग्रामीणों के निरंतर प्रस्ताव आ रहे हैं। 
इस अवसर पर डॉ लक्ष्यमीनारायण जोशी,संजय शर्मा,अमित बोहरा, महेश पनपलिया,आदिल भाई,रणवीर सिंह भादू,रमेश कड़वासरा,रमेश सिंह इंदा,स्वरुप सिंह भाटी,दिलीप सिंह गोगादेव,ललित छाजेड़,हितेश मूंदड़ा,धीरज गोटी,छगन सिंह चौहान,जय परमार,मगाराम माली,जय श्री खत्री,विपुल दवे, गोगाराम चौधरी,सहित ग्रुप के कई सदस्य उपस्थित थे।।महिला बाल विकास विभाग के देवदत्त छंगाणी, दुर्ग सिंह राठौड,हुकमाराम ,अमृत राठौड़ ,हुकमी चन्द ,नरपत सिंह,नारायण सोनी,भवानी शर्मा गंगाराम सारण ,गिरधर सिंह इंदा ,सुभाष चन्द ,सहित महिला कार्यकर्ताए भी उपस्थित थी ।महिलाओ ने भी समूहिक रूप से नीम के पोधे रोपित किये,जिला कालेकर ने बाड़मेर के पर्यावरण और स्वच्छता को लेकर लम्बी चर्चा की।।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top