लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता- डा. प्रियंका चौधरी 
बाड़मेर 
स्थानीय भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल की बैठक गोपीकिशन गेस्ट हाउस में भाजपा नेत्री डाॅ. प्रियंका चैधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदूराम मेघवाल के सानिध्य में व नगर अध्यक्ष कैलाश मेहता की अध्यक्षता में रखी गई।
नगर महामंत्री हरिसिंह राठौड़ ने बताया कि बैठक को सम्बोधित करते हुए डाॅ. प्रियंका चैधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावें की तैयारी कार्यकर्ता अपने बूथ स्तर पर कर लेवें और भाजपा नगर मण्डल संगठित होकर लोकसभा चुनावों में प्रत्याशी को विजयी बनावें।
आदूराम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। आप घर-घर, ढाणी-ढाणी पहुंचकर लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी की विजय पताका फहरावें।
नगर अध्यक्ष कैलाश मेहता ने बताय कि नगर मण्डल की ओर से नव वर्ष का स्नेह मिलन कार्यक्रम एवं नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों का स्वागत समारोह आगामी दिनों में आयोजित किया जाएगा।
इस बैठक को नगर उपाध्यक्ष तेजदान चारण, धनराज सोनी, सवाईसिंह राठौड़, रामसिंह बोथिया ने भी सम्बोधित किया। नगर मण्डल की बैठक आगामी रविवार को सायं 4.00 बजे रखी गई है।
इस बैठक में अशरफ अली, हठेसिंह रामदेरिया, रमेशसिंह इन्दा, चंदन जाटोल, लूणसिंह भाटी, नगर परिषद् प्रतिपक्ष नेता सुरेश मोदी, पार्षद प्रकाश सर्राफ, अशोक दर्जी, प्रवीणसिंह आगोर, गजेन्द्रसिंह राठौड़, बच्चू खां कुम्हार, आनन्द पुरोहित, विशाल चैधरी, नारायणसिंह गोगादे, फूसाराम पंवार, पुखराज सोनी, महेन्द्रसिंह पुरोहित, घारू बडेरा, जसराज सोनी, ताराचन्द, उगमसिंह सोलंकी, रघुवीरसिंह राठौड़ सहित अनेक भाजपा कायकर्ता उपस्थित थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top