पत्नी की मौत के बाद शशि थरूर एम्स में भर्ती

पत्नी की मौत के बाद शशि थरूर एम्स में भर्ती
नई दिल्ली। 
केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास राज्य मंत्री शशि थरूर को तबीयत खराब होने के कारण शनिवार को अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि थरूर को बैचेनी के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) मेंं भर्ती कराया गया है। 
वरिष्ठ डाक्टरों का एक दल उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर का शव शुक्रवार को नई दिल्ली के एकहोटल मेंं पाया गया था। इस कारण से वह काफी तनाव में हैं। 
इससे पहले, उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर (52) का निधन हो गया। सुनंदा का शव शुक्रवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित होटेल लीला पैलेस में मिला। वे इस होटल में रह रही थीं। कमरे के बिस्तर पर उनका शव मिला। 
सूत्रों के मुताबिक, सुनंदा की मौत शव मिलने से 3-4 घंटे पहले हुई थी। उनकी मौत शाम 3 से 4 बजे के बीच हुई मौत। उनका शव रात 8.30 बजे होटल मे मिला था।
सुनंदा की मौत कैसे हुई अभी इसका पता नहीं चल पाया है। यह घटना थरूर दंपती के बीच टि्वटर विवाद के ठीक एक दिन बाद सामने आई है। सूत्रों के अनुसार कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
टि्वटर पर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार को लेकर छिड़े विवाद के बाद गुरूवार को ही थरूर व सुनंदा ने संयुक्त बयान जारी किया था कि दोनों खुश हैं। मेहर तरार से अफेयर को लेकर शशि थरूर विवादों में चल रहे थे।
थरूर के पीएस अभिनव कुमार ने मीडिया को बताया, शाम करीब साढ़े आठ बजे शशि थरूर होटेल में लौटे। होटल के कमरे में बैडरूम का दरवाजा बंद था। उन्होंने सोचा की सुनंदा सो रही है इसलिए डिस्टर्ब नहीं किया। कुछ देर बाद उन्होंने बैडरूम में झांककर देखा तो सुनंदा बिस्तर पर बेसुध पड़ी थीं। उन्होंने घबराकर मुझे फोन किया और फिर मैंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। अभिनव के अनुसार सुनंदा का शव बिस्तर पर पड़ा था। उन्होंने रजाई ओढ़ी हुई थी।
उधर, पुलिस ने बताया कि सुनंदा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने बताया कि इलाके के सब डिविजनल मैजिस्ट्रेट ने जांच शुरू कर दी है। शादी के सात साल के भीतर मौत के किसी भी मामले की जांच कानूनी रूप से सब डिविजनल मैजिस्ट्रेट द्वारा किया जाना अनिवार्य है।

थरूर ने 8 बजे किया था टि्वट -

इससे पहले थरूर ने शुक्रवार शाम को ट्वीट करके बताया था कि पत्नी की तबीयत ठीक न होने के कारण वह जयपुर लिटरेरच फेस्टिवल में शामिल नहीं हो पाएंगे।

मेहर तरार ने दी प्रतिक्रिया - 

इस खबर के बाद मेहर तरार ने टि्वटर पर प्रतिक्रिया दी। मेहर तरार ने लिखा - 
यह क्या हुआ! सुनंदा। ओ माई गॉड। 

तीसरी शादी थी, विवादों में रहीं -

शशि थरूर से सुनंदा की तीसरी शादी थी। सुनंदा का पहले पति से तलाक हो गया था, वहीं दूसरे पति की मौत हो गई थी। वे आईपीएल मैचों के दौरान थरूर के करीब आईं। बाद में आईपीएल से जुड़े विवाद की वजह से ही थरूर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा लेकिन उन्होंने सुनंदा के साथ शादीशुदा जिदंगी शुरू की। पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी ने सुनंदा को थरूर की 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड कहकर बुलाया जिस पर काफी विवाद हुआ था। 

पिछले साल ही एक एयरपोर्ट पर सुनंदा ने एक पुरूष पर मिसबिहेव करने का आरोप लगाकर उसे चांटा मार दिया था। पिछले महीने दुबई में एक पत्रकार के साथ झड़प के कारण भी सुनंदा सुर्खियों में आई थीं। कश्मीर मुद्दे पर उन्होंने जम्मू के सीएम उमर अब्दुल्ला का विरोध किया था। 

सुनंदा को थी गंभीर बीमारी -

सूत्रों के मुताबिक सुनंदा को रोग प्रतिरोध क्षमता में कमी और पेट की टीबी थी। हाल ही में सुनंदा ने विदेश में अपना इलाज भी कराया था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top