राजकीय सम्मान के साथ स्वतंत्राता सेनानी जीवन लाल डागा का अंतिम संस्कार
बीकानेर।
स्वतंत्राता सेनानी श्री जीवन लाल डागा का अंतिम संस्कार बुधवार को जस्सूसर गेट के बाहर स्थित मुक्ति घाम पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जिला कलक्टर के प्रतिनिधि के रूप में अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) दुर्गेश कुमार बिस्सा ने डागा चैक स्थित उनके निवास पर पहुंच कर उन्हंे पुष्प चक्र अर्पित किए तथा उनकी पार्थिव देह पर तिरंगा झंडा रखकर उन्हें सम्मान दिया। पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी।
स्वतंत्राता सेनानी श्री जीवन लाल डागा का मंगलवार रात को निधन हो गया था। वे 91 वर्ष के थे। उनका जन्म 12 जुलाई 1923 को हुआ था। बुधवार प्रातः 10 बजे उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा डागा चैक स्थित उनके निवास से रवाना हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) दुर्गेश कुमार बिस्सा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार, तहसीलदार सत्य नारायण सुथार, राजस्व निरीक्षक गोपाल कृष्ण हर्ष, नयाशहर थानाधिकारी दरजाराम सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी अंतिम यात्रा डागा चैक से रवाना होकर जस्सूसर गेट से उनके पैतृक श्मशान घाट पहुंची। जहां उनके दत्तक पुत्रा श्याम सुंदर बिस्सा ने उन्हें मुखाग्नि दी। पुलिस की सशस्त्रा टुकड़ी ने हवाई फायर कर उन्हें गाॅर्ड आॅफ आॅनर दिया। महापौर भवानी शंकर शर्मा ने मुक्ति घाम पहुंचकर श्री जीवन लाल डागा के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने डागा के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। 

मुख्यमंत्राी की स्वतंत्राता सेनानी श्री जीवन लाल डागा के निधन पर संवेदना
मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे ने बीकानेर निवासी वयोवृद्ध स्वतंत्राता सेनानी श्री जीवनलाल डागा के निधन पर गहरी संवेदना व्यत की है।
श्रीमती राजे ने अपने संवेदना संदेश म­ कहा है कि देश के स्वतंत्राता आंदोलन म­ स्वर्गीय डागा के योगदान को सदैव याद किया जायेगा। मुख्यमंत्राी ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top