गुजरात ब्लास्ट का आरोपी आतंकी अफजल कोर्ट परिसर से फरार 
मुबंई। 
गुजरात ब्लास्ट का आरोपी आतंकी अफजल उस्मानी शुक्रवार को मुबंई कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है।
पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उस्मानी को 27 अगस्त 2008 को यूपी से गिरफ्तार किया गया था। उस्मानी के साथ अन्य 22 आरोपियों को कोर्ट में आरोप तय होने थे।
जानकारी के अनुसार अफजल को पेशी के लिए कोर्ट ले जाया जा रहा था तो वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस अफजल उस्मानी की तलाश कर रही है। उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह तलाशी और नाकेबंदी की गई है लेकिन अभी तक पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिली।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top