भाजपाईयों को मिल गई जमानत 
जयपुर। 
नगर निगम में हंगामा करने वाले भाजयुमो के 12 कार्यकर्ताओं को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयपुर महानगर की अदालत में सुनवाई के बाद शुक्रवार को जमानत मिल गई है। जमानत पर भाजपाई कार्यकर्ताओं का पक्ष रखने के लिए संगठन से जुड़े वकील की पैरवी के बाद जज धर्मचन्द जैन ने कार्यकर्ताओं को जमानत दे दी।उल्लेखनीय है कि भाजयुमो ने निगम मुख्यालय में आठ नवंबर को प्रदर्शन किया था। इस दौरान निगम मुख्यालय में पथराव,लाठीचार्ज और सरकारी संपति को नुकसान भी पहुंचा। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज करते हुए बीस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इसमें से आठ को धारा 151 में जमानत पर रिहा करते हुए शेष्ा 12 कार्यकर्ताओं को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर निचली अदालत में पेश किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top