पोंटी,हरदीप की हत्या थर्ड पार्टी ने की?
नई दिल्ली।
क्या पोंटी चड्ढ़ा व उनके भाई हरदीप की हत्या किसी तीसरे पक्ष ने की थी? पोस्टमार्टम से सामने आई शुरूआती जानकारी से पुलिस की यह थ्योरी कि इन दोनों की हत्या बहस होने के बाद हुई गोलीबारी में हुई थी,पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी तक कोई भी देसी पिस्तौल नहीं मिली है। एक एके 47 के अलावा केवल दो हथियार ही मिले हैं। दोनों ही लाइसेंस्ड पिस्टल हैं। सूत्रों के अनुसार अगर पोंटी को दूर से गोली मारी गई और हरदीप को बिल्कुल पास से तो ऎसा होना मुश्किल है कि दोनों गुटों ने एक दूसरे पर गोली चलाई हो। एक और विश्वसनीय थ्योरी यह है कि इन्हें किसी दूसरे गुट ने गोली मारी हो। लेकिन यह शुरूआती नजीते हैं।
एक अखबार के अनुसार पोंटी के शरीर से निकले तीन कारतूस फोरेंसिक लेबोरेट्री (एफएसएल) में जांच के लिए भेजे गए हैं। इस जांच से यह पता चलेगा कि किस हथियार से गोली चली। अगर यह पता चलता है कि गोली हरदीप की पिस्टल से नहीं चली तो तीसरे पक्ष द्वारा हत्या करने की थ्योरी को बल मिलेगा। एक विशेषज्ञ ने कहा कि पोंटी का शव बिना कारतूस निकाले ही सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम परीक्षण दोपहर एक बजे शुरू हुआ था। इस दौरान उनका एक्स रे भी लिया गया। इसमें कारतूस उनके शरीर में होना सामने आया है। पोस्टमार्टम चार घंटे चला और टीम ने ये कारतूस उनके शरीर से नहीं निकाले। बाद में ये कारतूस उनके शरीर से कैसे निकाल लिए गए।
सूत्रों के अनुसार दूसरा पोस्टमार्टम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कहने पर किया गया। इसमें ये कारतूस निकालना सामने आया है। हालांकि इस बारे में कोई भी पुष्टि करने को तैयार नहीं। उल्लेखनीय है कि पोंटी व उनके भाई की शनिवार को दिल्ली में हुई गोलीबारी में मौत हो गई थी। कहा यह गया था कि यह हत्या संपत्ति को लेकर हुए विवाद में हुई।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें