7 जनों ने किया विधवा से रेप
अलवर।
भिवाड़ी सदर थाना क्षेत्र के सांथलका के जंगलों में शुक्रवार दोपहर सात जनों ने एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में एक जने को गिरफ्तार किया है। भिवाडी पुलिस ने बताया कि भरतपुर जिले की निवासी एक एक विधवा महिला भिवाड़ी में मजदूरी करती है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे वह बाबा मोहनराम खोली धाम पर दर्शन कर सांथलका की ओर से भिवाड़ी आ रही थी। वह रास्ते में अपने भांजे के साथ झाडियों में बेर तोड़ने लगी। इसी दौरान एक कार में सवार होकर आए सात जनों ने महिला के भांजे को कार में बंद कर महिला को जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके भांजे ने किसी तरह भिवाड़ी थाना सदर में मामले की सूचना दी।
पुलिस के पहुंचने पर आरोपित वहां से भाग चुके थे। पीडिता ने महिला थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में आलमपुर की ढाणी निवासी हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बंध में थानाघिकारी बीएल मीणा ने बताया कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। मामले में एक जने को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति के बयान पर उसके छह अन्य साथियों को नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें