"जान"ने 2 दिन में कमाए 37 करोड़ 
मुंबई। 
बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरूख खान की फिल्म "जब तक है जान"बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। दो दिन में फिल्म ने 35 करोड़ की कमाई की है वहीं अजय देवगन की "सन ऑफ सरदार" ने करीब 27 करोड़ का कलेक्शन किया है। ट्रेड एनलिस्ट तरूण आदर्श के मुताबिक जब तक है जान ने पहले दिन 15 करोड़ 23 लाख की कमाई की। दूसरे दिन 19 करोड़ 54 लाख का कलेक्शन किया। कुल कमाई हुई 34 करोड़ 77 लाख। आदर्श के मुताबिक सन ऑफ सरदार ने रिलीज के दिन 10 करोड़ 72 लाख की कमाई की जबकि दूसरे दिन 16 करोड़ 21 लाख का कलेक्शन किया। कुल कमाई हुई 26 करोड़ 73 लाख। कहा जा रहा है कि दोनों फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। हालांकि दोनों फिल्में 2012 की बेस्ट फिल्मों की सूची में शामिल नहीं हो पाएगी। 
कम स्क्रीन की वजह से "सरदार"पीछे
"जब तक है जान"के आगे निकलने की वजह उसे ज्यादा स्क्रीन मिलना है। "जब तक है जान"देशभर में 2500 स्क्रीन पर रिलीज हुई जबकि "सन ऑफ सरदार"को 2000 स्क्रीन ही मिले।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top