नीलाम होंगे माल्या के घर, दफ्तर! 
नई दिल्ली।
किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या के कर्ज नहीं चुकाने की स्थिति में अब बैंक उनके घर और दफ्तर को नीलाम कर सकते हैं। मीडिया रिपोट्र्स की माने तो बैंक माल्या से कर्ज को वसूलने के लिए उनकी प्रोपर्टी बेचने का फैसला कर चुकी हैं और उनकी नजर मुंबई में किंगफिशर हाउस और गोवा में माल्या के विला पर है। यदि ऎसा हुआ तो विजय माल्या सड़क पर आ जाएंगे। 
प्रोपर्टी से बेचने से मिलेंगे 150 करोड़
एसबीआई के नेतृत्व में गुरूवार को कई बैंकों की बैठक हुई। इसमें माल्या की प्रोपर्टी को बेचने का फैसला हुआ। बैठक किंगफिशर की वित्तीय स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। हालांकि किंगफिशर ने इन खबरों का खण्डन किया है। एसबीआई के एक अधिकारी ने कथित रूप से कहा है कि माल्या की प्रोपर्टी बेचकर 150 करोड़ रूपए वसूले जा सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी को 15 दिन में अपने ऑपरेशन में सुधार लाने को कहा गया है। 
इनकम टैक्स के 269,06 बकाया
कर्ज के बोझ तले दबी किंगफिशर एयरलाइंस पर आयकर विभाग के 269,06 करोड़ और एयरपोर्ट अथॉरिटी के 80 करोड़ रूपए बकाया है। एयरलाइंस को मई 2005 में लांच किया गया था। इसके बाद से अब तक कंपनी कभी भी मुनाफा नहीं कमा पाई है। 
तीन बैंकों का कर्ज 2600 करोड़
माल्या को कर्ज देने वाली बैंकों में सबसे अधिक नुकसान सार्वजनिक क्षेत्र की भारती स्टेट बैंक(एसबीआई) को हो रहा है। एसबीआई ने माल्या की कंपनी को 1400 करोड़ रूपए का कर्ज दे रखा है। दूसरा सबसे बड़ा कर्ज देने वाली पंजाब नेशनल बैंक का कंपनी पर 700 करोड़ रूपए बकाया है, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा का 500 करोड़ रूपए बकाया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top