टीम अन्ना के अखिल पर जानलेवा हमला 
नई दिल्ली।
आरटीआई कार्यकर्ता और टीम अन्ना के सदस्य अखिल गोगोई पर संदिग्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के नलबाड़ी जिले में शुक्रवार को हमला किया। उनकी हालत नाजुक बताई गई है।
गोगोई बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने धरमपुर के पुन्नी गांव गए थे। उनपर कथित रूप से लाठियों व धारदार हथियारों से हमला किया गया। उनके सिर में चोट आई हैं। गोगोई ने नलबाड़ी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उन पर कांग्रेस के छह कार्यकर्ताओं ने हमला किया। गोगोई ने आरोप लगाया है कि उन पर असम के कृषि व संसदीय मामलों के मंत्री नीलमणि सेन डेका के इशारे पर हमला किया गया। नीलमणि धरमपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
गोगोई ने कहा, वे कांग्रेस के लोग थे। मैं हमलावरों के नाम जानता हूं। वे मुझ पर लगातार हमले कर रहे थे और नीलमणि का नाम भी लेते जा रहे थे। गोगोई कृषक मुक्ति संग्राम समिति के महासचिव भी हैं। उन्हें नलबाड़ी सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top